पांच साल पूरे, ‘सेवा सप्ताह’ के साथ जनता के बीच पहुंचेगी सरकार –

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 4 जुलाई से सात दिवसीय ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत विशेष जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ संकल्प के साथ शुरू होने वाले इस अभियान का शुभारंभ ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान में आयोजित वृहद बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर से होगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों के साथ आईडीपीएल मैदान पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश की सामरिक एवं भौगोलिक स्थिति को देखते हुए देहरादून के साथ-साथ टिहरी और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तीनों जनपदों के विभागीय अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौके पर ही अधिकतम सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जहां गंभीर एवं पुरानी बीमारियों की जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के कार्ड भी मौके पर बनाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते सुचारु करने के निर्देश भी दिए, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रदेशव्यापी ‘सेवा सप्ताह’ के आयोजन के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इसी क्रम में सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, आमजन के आवागमन तथा बैठक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago