युवाओं के सपनों को पंख देने पर सरकार का जोर, राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प –

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  काशीपुर के एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों और सुझावों को सुना तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन यहां के युवाओं के सपने बड़े हैं। युवाओं में नई सोच, आउट ऑफ द बॉक्स सोचने की क्षमता और कुछ कर गुजरने का जुनून है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के किसी भी प्रतिभाशाली युवा को अवसरों की कमी के कारण अपने घर और पहाड़ से दूर न जाना पड़े। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और तकनीक के बेहतर अवसर राज्य में ही उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर है।शिक्षा में तकनीक और विज्ञान पर फोकसमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं और सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है। वर्चुअल क्लासरूम नेटवर्क का भी विस्तार किया जा रहा है। छात्राओं को नंदा गौरा योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान और नई तकनीक से जोड़ने के लिए देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी विकसित की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में स्टेम लैब्स, साइंस एवं इनोवेशन गतिविधियों और बाल विज्ञान कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की योजना हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने की भी है।जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवामुख्यमंत्री ने युवाओं से नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने का सपना देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, नवाचार और आधुनिक डिमांड-बेस्ड स्किल्स को बढ़ावा देकर युवाओं को बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार भी इसी दिशा में किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार अवसर और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उन्हें सफलता में बदलने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने विद्यार्थियों से खूब मेहनत करने, पढ़ाई पर ध्यान देने और स्वयं पर विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।युवा आयोग और अग्निवीर सेल पर सवालसंवाद के दौरान विद्यार्थियों ने युवा आयोग, उत्तराखंड के विकास, अग्निवीर योजना, साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सवाल किए।छात्र शौर्य के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा आयोग युवाओं की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में काम करेगा।छात्र दक्ष के ‘सपनों का उत्तराखंड’ से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहती है, जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए पलायन न करना पड़े। स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।अग्निवीरों के भविष्य से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके भविष्य को लेकर सजग है और इसके लिए अग्निवीर सेल का गठन किया जा रहा है।एआई चुनौती भी, अवसर भीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई चुनौती के साथ-साथ एक बड़ा अवसर भी है। आधुनिक तकनीक के दौर में युवाओं को इसके अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और तकनीक से जुड़ी नई जानकारियों को सीखने और नए शोधों से परिचित रहने का आह्वान किया।नशे से दूर रहने का संदेशमुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ लेने और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को प्रभावित करता है। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचा सकती है।भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए 1064भ्रष्टाचार पर छात्रा प्रभजोत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि कोई व्यक्ति काम के बदले रिश्वत मांगता है या अनुचित दबाव बनाता है तो टोल-फ्री नंबर 1064 या संबंधित मोबाइल ऐप पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और शिकायतों की जांच की जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा के असली कर्णधार युवा हैं। उनकी सोच, प्रतिभा और मेहनत ही देवभूमि को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने युवाओं से ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, मनजीत सिंह राजू, सुरेंद्र सिंह नामधारी, मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोजपाल, खिलेंद्र चौधरी, मोहनपाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, एसएसपी अजय गणपति सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

7 minutes ago

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन  –

 देहरादून — तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज…

12 minutes ago

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ ने सितारगंज में पहली ग्रीनलैम शॉपी के साथ उत्तराखंड में अपनी रिटेल उपस्थिति –

    सितारगंज, उत्तराखंड | : जैसे-जैसे कस्टमाइज़्ड और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए इंटीरियर्स की मांग बढ़…

23 minutes ago

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस…

28 minutes ago

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए…

50 minutes ago

कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…

2 hours ago