देहरादून, राजधानी में जर्जर सड़कों, बदहाल नालियों और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनसमस्याओं के तत्काल समाधान की मांग उठाई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपकर सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून के अनेक प्रमुख एवं संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने और गड्ढों के कारण आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर स्थायी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की। साथ ही सड़कों के किनारे स्थित नालियों एवं नालों की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।प्रतिनिधिमंडल ने जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां स्थायी समाधान करने और आवश्यकता के अनुसार नई ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की मांग भी रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर बरसात में जलभराव की समस्या सामने आने के बावजूद यदि स्थायी समाधान नहीं किया जाता है तो यह संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।ज्ञापन में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कांग्रेस ने निर्धारित तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन कराने और घटिया निर्माण सामग्री अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।रितेश छेत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को कागजों तक सीमित रखने के बजाय धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की लागत, निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की।उन्होंने कहा कि देहरादून प्रदेश की राजधानी है और राजधानी की सड़क, जल निकासी तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि बरसात के दौरान जनता को सड़कों और जलभराव की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों की तत्काल मरम्मत एवं सफाई के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।इस अवसर पर संजय शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, राजेश शर्मा, जगदीश धीमान, अनुराग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल नेगी, कासिम चौधरी, पीयूष जोशी, राम किशोर बघेल, मुकेश अरोरा, स्वाति नेगी, राजीव प्रजापति, रहमान, वंश, कामिनी, माही जेटली और समीर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…
देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…
देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…
दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV…
In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…