बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की – my uttarakhand news

 
चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने  बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और देश व प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल का स्वागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया। इसके बाद वे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर राज्यपाल ने रिवर फ्रंट और मंदिर परिसर में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर सुझाव सुने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए तीर्थयात्रियों के अनुशासन को भी अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में चल रहे विकास कार्य भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान अनुशासन और भक्ति भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही यात्रियों से स्थानीय उत्पादों को यात्रा की स्मृति के रूप में खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, यात्रा मजिस्ट्रेट रविंद्र ज्वांठा, उपजिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एडिशनल एसपी होशियार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

48 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago