देहरादून,। रायपुर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का रविवार को भव्य शोभायात्रा, विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की 250 किलोग्राम वजनी भव्य पीतल की प्रतिमा के साथ विभिन्न मनोहारी झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा ओली रोड, दुर्गा डेयरी और शिव मंदिर होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा के उपरांत भगवान गणेश की प्रतिमा को हरिद्वार स्थित पवित्र गंगा तट पर ले जाया गया। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा को गंगाजल का सांकेतिक स्पर्श कराया गया। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के संतुलन को ध्यान में रखते हुए 250 किलोग्राम पीतल से निर्मित प्रतिमा का पारंपरिक विसर्जन नहीं किया गया। आयोजन समिति के अनुसार यही प्रतिमा आगामी वर्षों में भी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान पुनः विराजमान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से श्रद्धा के साथ प्रकृति एवं गंगा संरक्षण का संदेश दिया गया।श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव ने इस वर्ष अपने दस वर्ष पूर्ण किए। सात दिनों तक चले महोत्सव में प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1500 श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में रायपुर के प्रतिष्ठित हवेली वाले शर्मा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार के आशुतोष शर्मा, जो रायपुर के युवा संगठन का नेतृत्व भी करते हैं, के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महोत्सव के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया।गणेश महोत्सव के आयोजन में ग्राम उत्थान एवं संगठन समिति का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, सचिव विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज, ऑडिटर प्रदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बृजेश गौड़ सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। समिति के सदस्य बसंत गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महोत्सव की व्यवस्थाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में युवा संगठन के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मुख्य यजमान एवं संयोजक भीम दत्त तिवारी तथा गोरे लाल पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रवक्ता एवं संयोजक रचित गौड़, कार्तिक गौड़, वैभव गौड़, शांतनु भारद्वाज, कुणाल कोठारी, तनुज शर्मा, अंकित शर्मा, कृष्णा कौशिक, धन सिंह सहित अनेक युवाओं और स्थानीय लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।सात दिवसीय महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता पुष्कर धामी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल, रायपुर पार्षद कपिल धर, समाजसेवी सुभाष शर्मा एवं उद्यमी विनीत डोभाल सहित अन्य अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।सात दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन, भंडारे, मनोहारी झांकियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। भव्य शोभायात्रा और गंगा में प्रतिमा के सांकेतिक विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का दसवां वर्ष श्रद्धा, सेवा, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…