रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश –

 देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री एवं संयोजक कार्तिक थपलियाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 102 यूनिट रक्तदान किया।शिविर में मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष मित्ता सिंह, राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल एवं राज्य मंत्री ओमबीर राघव सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर मंडल मदन, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विनायक नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जखमोला, जिला मंत्री संकल्प चमोली, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तुषार वर्मा, आकाश रतूड़ी, दक्ष पुरी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में जीवनरक्षक साबित हो सकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोगों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया और ‘रक्तदान—महादान’ का संदेश दिया। आयोजकों ने अधिक से अधिक स्वस्थ लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का आह्वान किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

2 retired Administrative Officers from Pauri District join BJP

my uttarakhand news Bureau Srinagar, 20 Sep: The BJP received a significant boost in the…

5 hours ago

Initiative launched to give Garhwali, Kumaoni & Jaunsari a Digital Platform

By Sunil Sonker Mussoorie, 20 Sep: An initiative has been launched to secure recognition for…

5 hours ago

IIT Roorkee Convocation 2026 celebrates Excellence in Advanced Learning

my uttarakhand news Bureau Roorkee, 20 Sep: Indian Institute of Technology Roorkee (IIT Roorkee) concluded…

5 hours ago

‘Adi Kailash’ selected for Dehradun International Film Festival 2026

my uttarakhand news Bureau New Delhi/Dehradun, 20 Sep: The documentary, “Adi Kailash”, a cinematic journey…

5 hours ago

Biker killed, two injured as truck overturns in Mohabbewala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20 Sep: A biker was killed and two people were…

5 hours ago

Safe Fitness Initiative 2026’ held for gym owners, trainers

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20 Sep: Under the guidance of Dr Mahesh Kuriyal and…

6 hours ago