एंडोकॉन 2026 में ग्राफिक एरा अस्पताल की अभिनव तकनीक को प्रथम पुरस्कार –

देहरादून, । ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों के एक ऑपरेशन को देश में सर्वश्रेष्ठ केस का दर्जा देकर पुरस्कृत किया गया है। एएसडी डिवाइस से बुजुर्ग महिला की आहार नली में हुए जटिल छेद को बंद करना अपने आप में एक दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामला था। इस जटिल मामले का इलाज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एडवांस्ड एंडोस्कोपी, कार्डियोलॉजी तथा कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मिलकर किया। एक बुजुर्ग महिला की खाने की नली में छेद हो जाने के कारण खाने की नली से छाती और फेफड़ों की ओर एक असामान्य रास्ता बन गया था। इस गंभीर और जटिल स्थिति के कारण महिला को खाना खाने के साथ-साथ सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही थी। करीब दो महीने तक एक अन्य अस्पताल में उपचार कराने के बाद मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंची। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मामले का सफल उपचार किया। इस उपचार की सबसे खास बात यह रही कि आम तौर पर हृदय में छेद बंद करने के लिए इस्तेमाल होने वाले एएसडी क्लोजर डिवाइस का अभिनव उपयोग कर डॉक्टरों ने खाने की नली में हुए छेद को सफलतापूर्वक बंद कर दिया। इस तकनीक की मदद से बिना बड़ी सर्जरी के इस जटिल समस्या का उपचार संभव हो सका। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एडवांस्ड एंडोस्कोपी विभाग के हेड डॉ. सचिन देव मुंजाल, डॉ. सी. हरि मंगलाथ और डॉ. मुस्तफा मालवी, कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राज प्रताप सिंह और डॉ. हिमांशु राणा तथा कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉ. पुलकित मल्होत्रा शामिल रहे। इस जटिल मामले में अपनाई गई अभिनव और नई उपचार तकनीक को सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी ऑफ इंडिया (एसजीईआई) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस एंडोकॉन 2026 में प्रस्तुत किया गया। देशभर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एडवांस्ड एंडोस्कोपी विशेषज्ञों के बीच प्रस्तुत इस चुनौतीपूर्ण केस और नई तकनीक को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान जटिल मामलों के उपचार में ग्राफिक एरा अस्पताल की विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के प्रभावी उपयोग और अभिनव उपचार पद्धतियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देता है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

12 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

18 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago