उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून, किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ने आज धूलकोट गरीबों को खाद्यान्न के सैकड़ों पैकेट वितरित किये।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज शाम धूलकोट में खाद्यान्न के पैकेट वितरित किये। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। ऐसे में उनकी सहायता हम सभी का फर्ज है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े ग्राफिक एरा समूह का खाद्यान्न वितरण का अभियान कोविड काल से लोगों का एक सहारा बना हुआ है। इस अभियान को एक पुनीत कर्तव्य के रूप में जारी रखा जायेगा।
ग्राफिए एरा एजुकेशनल सोसायटी के सदस्य डॉ सतीश घनशाला ने भी खाद्यान्न पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में एक परिवार के लिए आठ से दस दिन की जरूरतों के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, चाय, मसाले आदि रखे गये हैं। इस मौके पर ग्राफिक एरा अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बी एस नेगी और बी बी डी जुयाल भी मौजूद थे।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…