Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News Hindi: देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी की सरकार ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर राज्य के सभी लोगों को तोहफा दिया है. सरकार के फैसले के अनुसार राज्य में अब 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. तो वहीं हिम अच्छादित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 200 यूनिट तक बिजली के बिल पर 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. इसकी जानकारी ऊर्जा विभाग की सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने दी है.कुल उपभोक्ताराज्य सरकार के सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सब्सिडी लेने वाले कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 11 लाख 80 हजार है.सीएम का है जन्मदिन16 सितंबर को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच उनकी तरफ से राज्य के लोगों को और भी कई योजनाओं का तोहफा दिया है. इन योजनाओं में पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा विभाग के अंतर्गत 132 केवी और 220 केवी की 5 गैस आधारित उपेंद्रों का शिलान्यास किया है. मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की की राजधानी देहरादून के सभी प्रमुख मार्गो की विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा. प्रदेश के 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर योजना का तोहफा दिया जाएगा. इनके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 101 लाभार्थियों को उनके घर की चाबी भी सौंप दी गई है.
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…