Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में निकली कई पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी का शानदार मौका – Uttarakhand

Recruitment for many posts in Uttarakhand, great opportunity for a government jobइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)UKSSSC Recruitment 2025: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है और 29 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदानुसार निर्धारित योग्यता और नियमों को ध्यान से पढ़ लें. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 63 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पदवार विवरण कुछ इस प्रकार है.असिस्टेंट अकाउंटेंट: 57 पदरिकॉर्ड कीपर/स्टोर कीपर: 1 पदऑफिस असिस्टेंट III (अकाउंट्स): 4 पदकैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर: 1 पदआवश्यक शैक्षिक योग्यताइन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कॉमर्स से 10+2 या बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ टाइपिंग और MS ऑफिस का ज्ञान भी जरूरी है.यह भी पढ़ें:डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनीउम्र सीमाआवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 या 21 वर्ष (पदानुसार) और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी.इतना देना होगा आवेदन शुल्कआवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल व ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 300 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा.परीक्षा की तारीखUKSSSC द्वारा इस भर्ती के लिए 6 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर ली जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.ऐसे करें आवेदनस्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं.स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: फिर उम्मीदवार मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें.स्टेप 4: अब उम्मीदवार श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें.स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करें.स्टेप 6: फिर उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

9 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

51 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago