देहरादून में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल बेंच शुरू, व्यापारियों को मिली बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

देहरादून | वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए अब उत्तराखंड के व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिल गई है। बुधवार से देहरादून में जीएसटी अपीलीय अधिकरण (ट्रिब्यूनल) की बेंच औपचारिक रूप से शुरू हो गई है, जहां व्यापारी अब अपने जीएसटी मामलों की अपील दायर कर सकेंगे।
 
तीन सदस्यों ने संभाला कार्यभार
देहरादून बेंच में ट्रिब्यूनल के तीन सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया। इनमें आनंद शाह (तकनीकी सदस्य – केंद्रीय), राजेश जैन (न्यायिक सदस्य) और नरेश कत्याल (न्यायिक सदस्य) शामिल हैं।तीनों सदस्यों ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है
 
अब सीधे अदालत नहीं जाना पड़ेगा
जीएसटी परिषद के निर्देशों के तहत टैक्स से जुड़े विवादों के समाधान के लिए देशभर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि व्यापारियों को टैक्स विवादों के लिए सीधे उच्च न्यायालयों का रुख न करना पड़े।
 
दो लाख से अधिक व्यापारियों को फायदा
उत्तराखंड में जीएसटी में पंजीकृत दो लाख से अधिक व्यापारियों को अब राज्य में ही अपील दायर करने की सुविधा मिल गई है। ट्रिब्यूनल में सीजीएसटी और एसजीएसटी से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।
 
टैक्स, ब्याज और जुर्माने पर होगा फैसला
ट्रिब्यूनल सुनवाई के बाद टैक्स देयता, ब्याज और जुर्माने से जुड़े मामलों पर भी निर्णय करेगा। देहरादून में बेंच शुरू होने से न केवल उत्तराखंड बल्कि आसपास के राज्यों के करदाताओं को भी तेज और निष्पक्ष अपील समाधान मिलने की उम्मीद है।
यह पहल जीएसटी परिषद और वित्त मंत्रालय की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की बेंचों को सक्रिय किया जा रहा है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

10 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago