मौसम अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क, दिए एहतियाती के निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून | प्रदेश में संभावित बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मौसम खराब होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
 
23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत, पेयजल, पशुपालन और नगर निकाय विभाग पूरी तैयारी के साथ तैनात रहें।
 
संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
बैठक में सचिव ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आपदा या मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
मार्गों पर मशीनरी की अग्रिम तैनाती के निर्देश
बर्फबारी के चलते सड़कों के बंद होने की आशंका को देखते हुए सचिव ने संवेदनशील और उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर और अन्य आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी जिलों में संवेदनशील सड़कों, पुलों और पैदल मार्गों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
 
सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन को हर स्तर पर तैयार रहना होगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

32 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago