अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

*अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भू-बैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ में अतिथि देवो भवः के आदर्श को धरातल पर उतारते चमोली पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सेवा में दिन-रात तत्पर हैं। यह पवित्र स्थल आस्था का केंद्र होने के साथ ही विषम परिस्थितियों के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा को शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना देता है। इन चुनौतियों के बीच, यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों अपने कर्तव्यों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं।ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने या सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे श्री हरि के दर्शन को आए प्रत्येक श्रद्धालु की सहायता कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु ऑक्सीजन की कमी महसूस करते हैं या बढ़ती उम्र, शारीरिक अक्षमता या स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चलने में असमर्थ होते हैं, ऐसे कठिन समय में पुलिस के जवान उन श्रद्धालुओं के लिए सहारा बन रहे हैं।चाहे वह ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे श्रद्धालु को तत्काल सहायता प्रदान करना हो, या चलने में असमर्थ किसी वृद्ध या असहाय व्यक्ति को गोद में उठाकर या सहारा देकर श्री हरि के दर्शन स्थल तक पहुंचाना हो, चमोली पुलिस के जवान हर कदम पर श्रद्धालुओं की मदद को तत्पर है, पुलिस जवानों का यह सेवा भाव न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बना रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रहा है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

20 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago