श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड की सेवाएं जारी – my uttarakhand news

उत्तराखंडस्वास्थ्य

Share0

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड की सेवाएं जारी हैं
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड लाभार्थियों के लिए उपचार सेवाएं जारी हैं। कई बड़े अस्पतालों ने गोल्डन कार्ड पर उपचार देना बंद कर दिया है। ऐसे में उत्तराखण्ड में राज्य कर्मचारियों, पेशनरों एवम् उनके आश्रितों के सामने उपचार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड नियमित स्वीकार्य किए जा रहे हैं व आगे भी उपचार जारी रहेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों की बात राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एवम् स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई है। अस्पताल को यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही गोल्डन कार्ड की बकाया धनराशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी।काबिले गौर है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत उपचार धनराशि का लंबित भुगतान करोड़ों में पहुंच जाने के कारण कई बड़े अस्पतालों ने अपने यहां गोल्डन कार्ड पर उपचार से हाथ खड़े कर दिए हैं। शहर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पतला एकमात्र ऐसा बड़ा अस्पताल है जो तमाम परेशानियों के बावजूद गोल्डन कार्ड की सेवाओं को नियमित जारी रखे हुए है। उत्तराखण्ड में राज्य कर्मचारियों, पेशनरों एवम् उनके आश्रितों को उपचार से सम्बन्धित कोई परेशानी न आए इसलिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उपचार सेवाओं को जारी रखा हुआ। अस्पताल प्रशासन को यह विश्वास है कि देर से ही सही अस्पताल की बकाया धनराशि का भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

5 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

35 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago