मां के हाथ से पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार,आठ स्कूलों में अवकाश – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घर के आंगन में मां के साथ मौजूद पांच साल के मासूम को गुलदार मां के हाथ से झपटकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद से गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
यह दर्दनाक घटना रुद्रप्रयाग तहसील के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ घर के आंगन में था, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर बच्चे को उठाया और जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार और पांच फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश घोषित किए गए विद्यालयों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका और जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल हैं। इसके साथ ही इन विद्यालयों के आसपास संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दो दिन का अवकाश रहेगा।
घटना के बाद से ग्रामीण जंगल और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, हालांकि अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गांव में डर के कारण लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस और स्थायी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं और पूरे क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 minutes ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

17 minutes ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

24 minutes ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

45 minutes ago

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन  –

 देहरादून — तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज…

50 minutes ago

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ ने सितारगंज में पहली ग्रीनलैम शॉपी के साथ उत्तराखंड में अपनी रिटेल उपस्थिति –

    सितारगंज, उत्तराखंड | : जैसे-जैसे कस्टमाइज़्ड और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए इंटीरियर्स की मांग बढ़…

1 hour ago