देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकारी राशन गोदामों में जनवरी माह का चावल पहुंचना शुरू हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इसे राशन विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अब राशन कार्डधारक दिसंबर और जनवरी—दोनों महीनों का राशन एक साथ ले सकेंगे। चावल की आपूर्ति में हुई देरी को देखते हुए खाद्यान्न वितरण की तिथि भी बढ़ा दी गई है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि राशन विक्रेताओं को दिसंबर माह का चावल पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका था, जबकि अब जनवरी का चावल भी मिलना शुरू हो गया है। चूंकि चावल की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई थी, इसलिए दिसंबर के राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। वहीं जनवरी का राशन 28 फरवरी तक लिया जा सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दोनों महीनों का राशन एक साथ ले जाएं।
गौरतलब है कि फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) यानी पोषक तत्वों से युक्त चावल के दानों की समय पर खरीद नहीं होने के कारण दिसंबर माह में राइस मिलों से सरकारी सस्ते गल्ले के गोदामों तक चावल नहीं पहुंच पाया था। इसी वजह से चावल की आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई थी।
जानकारी के अनुसार अभी तक गोदामों में फरवरी माह का चावल नहीं पहुंचा है, जबकि नियम के तहत प्रदेश में राशन डीलरों को एक सप्ताह पहले अग्रिम राशन उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। जिले में कुल 664 राशन दुकानों के माध्यम से 2,35,104 कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इन कार्डों पर प्रतिमाह 9,58,916 यूनिट राशन का वितरण होता है।
खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि फरवरी के राशन की आपूर्ति को लेकर भी जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…