ग्राफिक एरा में हैकाथॉन: 100 टीमों ने एआई से निकाले समस्याओं के समाधान – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा
by cradminApril 5, 2026April 5, 2026

Share0

 
देहरादून ,  ग्राफिक एरा में 72 घंटे लगातार चली ग्राफ-ए-थॉन 3.0 प्रतियोगिता में देशभर से आए छात्र-छात्राओं ने एआई आधारित समाधान खोजे और विभिन्न सॉफ्टवेयर डेवलप किए।
 
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए 72 घंटे की हैकाथॉन ‘ग्राफ-ए-थॉन 3.0’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों से आई 100 टीमों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, एग्रीटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों की जटिल समस्याओं के लिए अपने-अपने नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए। इनमें एआई और आईओटी आधारित मॉड्यूलर ड्रोन डिजाइन, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रियल टाइम एआई संचालित स्मार्ट हेलमेट, एआई और आईओटी के माध्यम से ग्राउंड वाटर मॉनिटरिंग रिसर्च प्रोजेक्ट और राजस्थान के जल संकट के लिए स्मार्ट सिंचाई प्रणाली जैसे समाधान शामिल रहे। ग्राफ-ए-थॉन में देहरादून की टीम एरोफ्लेक्स (गौरव शुक्ला की टीम ) ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं देहरादून की टीम सिंटैक्स एरर स्क्वाड (अंशिता गोयल की टीम) ने द्वितीय स्थान और भोपाल की टीम लिट स्क्वाड (अमन कहर की टीम) ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते।
 
ग्राफ-ए-थॉन के जूरी पैनल में एक्शन फॉर डेवलपमेंट फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. अरुण कुमार त्यागी, 18 सोलिटेयर के को-फाउंडर एवं सीईओ ईशांक सचदेवा, नेक्सस स्टार्टअप हब (द अमेरिकन सेंटर) की डायरेक्टर डा. दिव्या राजपूत, एसोसिएशन ऑफ वूमेन इन बिजनेस की डायरेक्टर साधना पांडेय और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ. रवि तोमर शामिल थे, जिन्होंने नवाचार, उपयोगिता और प्रभावशीलता जैसे मानकों के आधार पर प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।
 
ग्राफ-ए-थॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (टीबीआई) ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा , ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ और कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, टीबीआई ग्राफिक एरा की सीईओ शरिश्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक, जनता के बीच पहुंच रही धामी सरकार –

 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…

3 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…

3 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटा संयुक्त अभियान दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग-इन –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…

3 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

6 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

7 hours ago