उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में डोली धरती; कहां-कहां भूकंप के झटके, कितनी रही तीव्रता? – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। इससे लोगों में थोड़ा डर फैल गया। छत्तीसगढ के दक्षिणी हिस्सों सहित जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार देर रात को हल्के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह कि दोनों ही राज्यों में आए भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
3.7 मापी गई तीव्रताप्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार को 11:47 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इससे इलाके में डर का माहौल बन गया।
जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था केंद्रभूकंप का केंद्र 30.047 उत्तरी अक्षांश और 79.901 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। बागेश्वर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी भूकंपवहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार देर रात रात 11.32 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई और इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर थी।
दक्षिण एशिया में आ रहे हल्के भूकंपभूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में रात 11.31 बजे दर्ज किया गया। इस भूकंप का असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों और जगदलपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी दिखा। अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार, हाल के समय में दक्षिण एशिया में हल्की से मध्यम तीव्रता के भूकंप आ रहे हैं।
नेपाल के पास भी भूकंपीय हलचलएक अन्य रिपोर्ट में नेपाल के पास भी भूकंपीय हलचल दर्ज की गई जिसका केंद्र काकीनाडा से 179 किमी उत्तरए राजमुंद्री से 192 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व, ब्रह्मपुर से 249 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और रायपुर से लगभग 313 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।
भारतीय प्लेट और आसपास के क्षेत्रों में भूगर्भीय हलचलइससे पता चलता है कि भारतीय प्लेट और आसपास के क्षेत्रों में भूगर्भीय हलचल जारी है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि भूकंप और मौसम का आपस में कोई संबंध नहीं होता है। राहत की बात यह कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अफगानिस्तान में भूकंप से 12 की गई जानवहीं अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। उत्तरी अफगानिस्तान में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप में मारे गए 8 लोग एक ही शरणार्थी परिवार के सदस्य थे। ये लोग हाल ही में ईरान से लौटे थे। काबुल, पंजशीर, लोगार, नंगरहार, लगमान और नूरिस्तान प्रांतों में कई घर पूरी तरह गिर गए। इससे 40 परिवार प्रभावित हुए हैं। भूकंप का केंद्र कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में हिंदूकुश पहाड़ियों में था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago