हल्द्वानी – बादल फटने से मची तबाही के बीच राहत और बचाव में जुटा प्रशासन,86 परिवारों को चिन्हित कर आपदा राहत राशि के बांटे जाएंगे चेक

हल्द्वानी – बादल फटने से मची तबाही के बीच राहत और बचाव में जुटा प्रशासन,86 परिवारों को चिन्हित कर आपदा राहत राशि के बांटे जाएंगे चेक
 
हल्द्वानी देर रात बादल फटने से मची तबाही से लोगों के घरों में भारी मलबा घुस गया। बरसात और अतिवृष्टि के चलते आमखड़ी नाले की दीवार ध्वस्त होने के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव और मलबा आ गया, इस मलबे की चपेट में आकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है, साथ ही लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी और मलबा घुस गया। रात से ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वर्तमान में जहां राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता के चेक बांट रहे हैं तो वही नगर निगम की टीम जेसीबी और अन्य कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में आए मलबे की सफाई में लगा हुआ है। इसके अलावा प्रशासन ने पोकलैंड लगाकर नाले की दीवार बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत बचाव राहत कार्य में जुटा हुआ है साथ ही घरों और सड़कों की सफाई का काम चल रहा है अब तक 86 परिवारों को चिन्हित कर आपदा राहत राशि के चेक बांटे जा रहे हैं। सफाई में थोड़ा समय और लगेगा फिलहाल हालात नियंत्रण में है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

15 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

36 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

57 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago