Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून । मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की भी अपील की है। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा, “मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूरी बनाएं रखने की अपील की गई है। भारी बारिश के कारण ऊंचे इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसके लिए भी चेतावनी जारी की गई है।”मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग यात्रा कर रहे हैं, अगर बहुत जरूरी है। तभी वे यात्रा करें अन्यथा वे यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि भारी बारिश को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। जो लोग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं, उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है।मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 21 अगस्त के बाद लोगों को भारी बारिश से राहत मिल सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

14 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

3 hours ago