हल्द्वानी निवासी ना हो वीआईपी कार्यक्रमों में परेशान ,इसलिए पहले ही देख चले पार्किंग स्थल और यातायात प्लान : – myuttarakhandnews.com


हल्द्वानी :कल हल्द्वानी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे !!इसलिए नैनीताल पुलिस पूरी तरफ से मुस्तेद है ,वीआईपी कार्यक्रम को ले कर आम जनमानस को और रैली में आये लोंगो को परेशानी ना हो तो यातयात प्लान , पार्किंग स्थल देख कर चले ।➡️ स्टाफ पार्किंग▪️वीआईपी / उच्च अधिकारीगणों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे “सन मेडीकोज ” के सामने गेट बन्द पार्किंग में पार्क होगे।
▪️पार्टी पदाधिकारियों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे “शिवसुन्दरम बैंकट हॉल”में पार्क होगे।
▪️पत्रकार बन्धुओं के वाहन कुल्यालपुरा चौराहा के बांये “रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के भूतल में” पार्क होगे।
▪️पुलिस / प्रशासन के वाहनों गुरू “तेग बहादुर स्कूल की पार्किंग (ठण्डी सड़क) में” पार्क होगे।
▪️समस्त प्रकार के दोपहिया वाहन “महिला डिग्री कॉलेज” में पार्क होगे।
➡️ हल्के / दुपहिया वाहनों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
▪️बरेली रोड से आने वाले रैली- में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन तीन पानी से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा–हाईडिल तिराहा–सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में “परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी में” पार्क होगे।
▪️नैनीताल रोड़ / चोरगलिया रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन नारीमन तिराहा से हाईडिल तिराहा–सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में “परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी सड़क में” पार्क होगे।
▪️ रामपुर रोड से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से धानमिल तिराहा–मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास “रिलायंस निर्माणाधीन मॉल” में पार्क होगे।
नॉट -समय 13:00 बजे बाद रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन शीतल होटल तिराहा/टी०पी० नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल के पास “वीरशिवा स्कूल/क्वीन्स पब्लिक स्कूल” में पार्क करेंगे।
▪️कालाढुंगी रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास “रिलायंस निर्माणाधीन मॉल” में पार्क होंगे।➡️ बसों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
▪️बरेली रोड से आने वाली रैली में- सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर *“ठण्डी सड़क में” पार्क करेंगे।▪️रामपुर रोड से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को आई०टी०आई० तिराहे से कैंसर तिराहा, धानमिल तिराहा से मुखानी चौराहा से पनचक्की रोड में “महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया” में पार्क करेंगे।
नोट.-समय 13:00 बजे से रामपुर रोड से आने वाली बसे शीतल होटल/टी०पी० नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल– सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर “वुड पैकर के पीछे मैदान में” पार्क करेंगे।
▪️ कालाढूगी/रामनगर की ओर से- आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को लालडॉट तिराहे से मुखानी चौराहा– पनचक्की रोड में “महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया” में पार्क करेंगे।
▪️चोरगलिया सितारगज की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर “ठण्डी सड़क में” पार्क करेंगे।
▪️ भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की रोड होते हुए “महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में”पार्क करेगें ।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago