पार्टी छोड़ चुके कांग्रेस नेताओं की वापसी शुरू, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे अमीचंद सोनकर ने की कांग्रेस में वापसी अनेक नेताओं ने किया है वापसी के लिए संपर्क-धस्माना

पार्टी छोड़ चुके कांग्रेस नेताओं की वापसी शुरू, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे अमीचंद सोनकर ने की कांग्रेस में वापसीअनेक नेताओं ने किया है वापसी के लिए संपर्क-धस्माना
देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की जो झड़ी लगी थी वो थम गई है और अब पार्टी छोड़ चुके नेता भाजपा में अपनी उपेक्षा व दुर्गति से खिन्न हो कर पछतावा कर रहे हैं तथा वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं यह दावा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चुनाव कैम्पेन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने किया।
कुछ दिन पूर्व पार्टी से त्यागपत्र दे कर भाजपा में शामिल हुए जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीचंद सोनकर को पुनः कांग्रेस में शामिल करते हुए उन्होंने कहा कि अमीचंद सोनकर ने उनको आज सुबह फोन कर बताया कि वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं क्योंकि भावावेश व बहकावे में आ कर उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था लेकिन भाजपा में उनको घुटन महसूस हुई और इसलिए वे वापस अपने घर आना चाहते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि अगर सुबह का भुला शाम को घर आ जाए तो उसमें बुराई नहीं है।उन्होंने माला पहना कर श्री अमीचंद व उनके साथियों को कांग्रेस में पुनः शामिल किया। धस्माना ने कहा कि कल ही उनकी कुछ अन्य वरिष्ठ लोगों से जो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में चले गए मुलाकात हुई और उन्होंने भी वापसी की इच्छा व्यक्त की मगर क्योंकि उनका निष्काशन पार्टी कर चुकी है इसलिए उनकी पुनः वापसी का निर्णय प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष स्तर पर लिया जाएगा। धस्माना ने कहा कि बहुत से ऐसे नेता जो कांग्रेस में मंचों में पहली पंक्ति में बैठते थे व अब उनको भाजपा में मंच में पीछे खड़े होने के लिए भी अनुमति नहीं मिल रही परेशाना हैं व कांग्रेस में वापसी करना चाहते हैं लेकिन मौकापरस्त लोगों की पार्टी में वापसी अब गुण दोष के आधार पर होगी।
प्रेस वार्ता में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी, पार्टी की प्रदेश सचिव सुनीता प्रकाश, प्रवक्ता मोहन काला व सुलेमान उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

24 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago