डीएम के अचानक पहुंचते ही खाली हुआ हल्द्वानी आरटीओ, अव्यवस्थाओं पर चला प्रशासन का सख्त चाबुक – पर्वतजन

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का अचानक निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, निरीक्षण की सूचना मिलते ही परिसर में सक्रिय बिचौलिए वहां से हट गए।
 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम, कार्यालय व्यवस्था और आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान फाइलों के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन में खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों का सुव्यवस्थित होना अनिवार्य है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 
जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को अधिकारी और बाहरी व्यक्ति के बीच अंतर करने में आसानी होगी। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान शिकायत पेटिका न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल शिकायत पेटिका स्थापित करने के आदेश दिए, ताकि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
 
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की नियमित रूप से, कम से कम सात दिन में एक बार समीक्षा की जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के आदेश दिए गए, जिसमें यह उल्लेख हो कि यहां सरकार द्वारा कोई अधिकृत एजेंट नियुक्त नहीं है, ताकि बिचौलियों की भूमिका पर रोक लगाई जा सके।
 
अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

60 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago