जौलीग्रांट स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल कमरे में मिला शव – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा कई घंटों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी, जिस पर सहपाठियों और हॉस्टल स्टाफ को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जौलीग्रांट चौकी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली थी और हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहरादून आई थी।
सीओ सदर विवेक कुटियाल ने बताया कि शुरुआती जांच और सहपाठियों से मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी छात्र के साथ हुए आपसी विवाद के चलते छात्रा मानसिक तनाव में थी। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी देकर देहरादून बुला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शोक व्यक्त किया गया है। वहीं, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के लिए काउंसलिंग सुविधा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

8 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

10 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

10 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

11 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

11 hours ago