हल्द्वानी वनभलपुरा : अब तक 68 उपद्रवी गिरफ्तार,लुटे गये जिंदा कारतूस , घर से पेट्रोल बम भी मिले ! – myuttarakhandnews.com


8 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के इतिहास में एक काला दिन है ,जैसा कि सभी को मालूम है बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की ।इस घटना क्रम में 70 से अधिक ज्ञात तथा 500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ़ -21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये थे ।एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना की जांच के लिये टीमों का गठन किया ।पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी ,जिसमे से 58 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे , 9 भगोड़े मुख्य आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है ।इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 10 उपद्रवियों को आज गिरफ्तार किया गया है। इनको मिला अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 68 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।ये अपराधी .तस्लीम कुरेशी पुत्र साबिर कुरेशी उम्र 25 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा, वार्ड नं0-31, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। (नामजद). वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा पुत्र अनीश अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी ला०नं0-18, वार्ड नं0-24, कारी बाबा मदरसा के पास, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। (नामजद). मौ० शुऐब पुत्र सईद अहमद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ला0नं0-14 गफ्फारी मस्जिद के पीछे पाकड के पेड के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।अभियुक्त के कब्जे से पीएसी जवान से लूटे गये 02 अदद जिन्दा कारतूस (SLR 7.62 MM) बरामद।. अनस पुत्र यासीन निवासी लाइन न0-16, बनभूलपुरा।. अयान पुत्र अकील अहमद उम्र-19 वर्ष, निवासी लाइन न० 16, आजाद नगर, बनभूलपुरा।.अरबाज पुत्र हसीन अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी ला०नं0-17, शराफत अण्डे वाली गली थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। अभियुक्त अरबाज द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद/फैजान को पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल उपलब्ध कराया गया था। अभियुक्त अरबाज के घर से 02 जरकीनों में लगभग 09 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया।
. शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन, उम्र-29 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट नमरा मैरिज हॉल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।.मौ० वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट ताज मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
. नाजिम पुत्र मो0 उमर निवासी- नई बस्ती बनभूलपुरा उम्र- 30 वर्ष. मो0 उजैर पुत्र मो0 तुफैल निवासी- लाईन न0 -11 आजादनगर उम्र- 23 वर्ष

Post Views: 9

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

6 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

6 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

6 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

7 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

7 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

7 hours ago