हल्द्वानी वनभलपुरा अपडेट :बोर्ड, विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं तथा आम जनता की दैनिक आवश्यकताओ को देखते हुए आज जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने कर्फ्यू में ढील दी है ताकि आम जनमानस अपने दैनिक कार्य पूर्ण कर पाये और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित ना हो ।कर्फ्यू में ढील इस प्रकार है :-गौजाजाली रेलवे बाजार, एफ. सी. आई, गोदाम परिसर में प्रातः 9 बजे से शाम बजे तक छूट रहेगी ।-शेष वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इन शर्तों के साथ छूट रहेगी :– क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठान/दुकानें संचालित होंगी।– क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय हेतु प्रतिष्ठान/ दुकानों तक आवागमन कर पायेंगे। अनावश्यक आवागमन प्रतिबन्धित होगा।-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के पास के उपरान्त प्रदान की जाएगी।– उक्त अनुमति कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के अन्तर्गत ही होगी, कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के निवासियों का क्षेत्र से बाहर प्रवेश/ निकास प्रतिबन्धित होगा।-कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निवासरत् विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवम् विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रवेश पत्र दिखाये जाने के उपरान्तप रीक्षा अवधि में परीक्षा स्थल तक आवागमन की अनुमति प्रदान की जाती है। -इसी प्रकार, क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों के कार्मिकों को परीक्षा केन्द्र तक बोर्ड ड्यूटी/परीक्षा ड्यूटी हेतु आवागमन की अनुमति प्रदान की जाती है।
-यह आदेश दिनांक 15फरवरी 2024 को प्रातः 5 बजे से अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा ।साथ ही नैनीताल पुलिस ने सभी को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा है कि जनता के सहयोग और सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात है , जनता बिना किसी भय, आशंका और चिंता के बनभूलपुरा क्षेत्र में सामान्य दिनचर्या व्यतीत कर सकते हैं।
Post Views: 8
Post navigation
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…