हल्द्वानी के विवादित यू-ट्यूबर सौरभ जोशी फसें कानूनी शिकंजे में ! 1000 करोड़ ठगी मामले में मिला आईएफएसओ से नोटिस – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी : हल्द्वानी के यू-ट्यूबर सौरभ जोशी अपनी अजीबोगरीब व्लोग के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध है , उनके मिलयन में फॉलोवर है ।विवाद और उनका पुराना नाता रहा है , उनपर फेक फॉलोवर बढ़ाने , फैन्स से बतमीजी करने , स्थानीय लोगों को अपने फॉलोवर का घमण्ड दिखाने, उनकी वजह से आसपास के लोगों को कई परेशानियों का सामना करने के आरोप अक्सर लगते रहे है ।पिछले दिनों वह तब लोगों के निशाने में आये थे जब उन्होंने अपने घमण्ड में यहाँ तक कह दिया था कि उत्तराखंड के हल्द्वानी को लोग उनकी वजह से जानते है ।
ताजा मामला हाईबॉक्स ऐप (highbox app fraud case) ठगी मामले का है ।इस ऐप के जरिये लोगों से एक हजार करोड़ की ठगी हुई है ।
बता दें 20 अगस्त को दर्ज एक केस में जांच के दौरान इस ऐप से ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी जे शिवराम (30) निवासी चेन्नई को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ।गिरफ्तारी के साथ ही आरोपी के बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपए सीज किए ।सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अभी तक इस मामले में 151 शिकायत मिली थी । (उत्तर पूर्व जिले के साइबर थाने में 30 और शाहदरा जिले में 24 शिकायत दर्ज)
क्या है हाईबॉक्स ऐप:गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर मौजूद हाईबॉक्स के संबंध में शातिरों ठगों ने बताया कि ऐप पर बॉक्स ओपन कीजिए , जिसमे कुछ सामान आपको उपलब्ध करवाया जायेगा ।जो सामान रखना है वो रखकर बाकी सामान मुनाफे के साथ बेचने का ऑफर इनके द्वारा दिया जा रहा था ।
इनके अनुसार मिस्ट्री बॉक्स अगर ओपन नहीं हुआ या बॉक्स के अंदर के सामान की कीमत अगर मिस्ट्री बॉक्स के मूल्य से कम होने पर पूरे पैसे वापसी का दावा किया गया था ।
ऐप में मिस्ट्री बॉक्स खरीदने के बाद 300 रुपये निवेश भी करने थे । इस पर ग्रांटेड रिटर्न का दावा था ।ठगों ने आम लोगों को लूटने के लिए इन्फूलेंसर का सहारा लिया , क्योंकि आजकल की युवा पीढी इन्फूलेंसर के पीछे दीवानगी की हद तक पागल है ।
इसलिए इस ऐप ने सौरभ जोशी, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, एलवीश यादव, अभिषेक मल्हान, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था।
इसी मामले में यू- ट्यूबर सौरभ जोशी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने नोटिस जारी किया है।नोटिस का जवाब देने के लिए अब सौरभ को दिल्ली में संबंधित यूनिट के समक्ष पेश होना होगा।
सौरभ जोशी के साथ ही अन्य यूट्यूबर्स को स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हिबॉक्स एप से 1000 करोड़ की ठगी मामले में नोटिस भेजा है।इन सब पर आरोप है कि इन लोगों ने बिना जांच पड़ताल किये प्रचार कर 30 हजार से अधिक पीड़ितों को आकर्षित किया था । जिसके कारण ठगों ने 1000 करोड़ रुपये लोगों से लूट लिए ।
हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी के मुताबिक दिल्ली पुलिस से हमारे पास जांच या पूछताछ में सहयोग के लिए निर्देश नहीं मिले हैं।वहीं सौरभ जोशी के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे की प्रसिद्धि से परेशान लोग उनको बदनाम कर रहे है ।

Post Views: 18

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago