Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा; 3 की मौत, 10 घायल; एक बाराती की जिद पड़ी भारी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार शाम बारातियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल तीनों लोगों को देहरादून भेजा गया, वहीं 7 अन्य घायलों को कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि लैंसडौन क्षेत्र के डेरियाखाल-रिखणीखाल मोटरमार्ग पर ग्राम नौगांव के समीप बरातियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में एक बच्चे समेत 14 लोग सवार थे। दुर्घटना का कारण वाहन का ओवरलोड होना और सड़क का संकरी होना बताया जा रहा है। घायल लोगों का कहना है कि बारात में शामिल एक युवक ने जबरन गाड़ी चलाने की जिद की। इसके बाद चालक को ड्राइविंग सीट से हटाकर वह खुद वाहन चलाने लगा, इसी दौरान करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाने के बाद वाहन हादसे का शिकार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार से लगभग 60 किलोमीटर दूर जयहरीखाल ब्लॉक की ग्राम सभा ल्वींठा के गुनियाल गांव से एक बारात रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम बसड़ा गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी। बारात में शामिल एक मैक्स डेरियाखाल से करीब 21 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।दुर्घटना में गुनियाल गांव निवासी मुकेश, कलाल घाटी निवासी नूतन गुसांई और धीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को 108 सेवा सहित अन्य वाहनों से कोटद्वार बेस चिकित्सालय भेजा। लैंसडौन कोतवाली प्रभारी मोहम्मद अकरम ने बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सड़क काफी संकरी है।घायलों में अद्वैत रावत, आयुष नेगी, सुरती देवी, नरेंद्र सिंह, सरदार सिंह नेगी, शिव नंदन, कल्याण सिंह, दिनेश चंद, प्रीति रावत, दीप्ती रावत शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह और कल्याण सिंह को देहरादून रेफर किया गया है। इस बीच विधायक दिलीप सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

32 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

54 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago