मसूरी जितनी सर्द हो रहीं हल्द्वानी की रातें, उत्तराखंड में अगले 3 दिन क्या है मौसम पूर्वानुमान – Uttarakhand

Haldwani's nights are getting as cold as Mussoorie, what is the weather forecast for the next 3 days in Uttarakhand

Haldwani's nights are getting as cold as Mussoorie, what is the weather forecast for the next 3 days in UttarakhandHaldwani's nights are getting as cold as Mussoorie, what is the weather forecast for the next 3 days in UttarakhandHaldwani’s nights are getting as cold as Mussoorie, what is the weather forecast for the next 3 days in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: हल्द्वानी में रविवार की रात मसूरी की तरह सर्द रही। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ठंड तेजी से बढ़ेगी। रात और सुबह के समय गिर रहा पाला ठिठुरन बढ़ाने लगा है। मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में इसका वृहद प्रभाव पड़ेगा। इससे दिन में पारा गिरने के साथ ही रातें ठंडी होने लगेंगी।इस कारण अब शीघ्र ही पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस बीच, रविवार रात हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उसी रात मसूरी के तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर रहा। प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होता जा रहा है।ऐसे में दिन की तपिश भी कम हो रही है। पहाड़ों पर दिन में पारा जहां 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में यह 24 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ रहा है। कुमाऊं के हिल स्टेशनों-मुनस्यारी, कौसानी, एबट माउंट, मुक्तेश्वर व बिनसर जैसे क्षेत्रों में रात को पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने लगा है।पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से अब ठंड असर दिखाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से भी रात-दिन का पारा प्रभावित हुआ। 15 दिसंबर के बाद ठंड ज्यादा असर दिखाना शुरू करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks