उत्तराखंडव्यापार
by cradminAugust 20, 2025August 20, 2025030
Share0
रुद्रप्रयाग, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से मंगलवार को रुद्रप्रयाग में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण एवं रजत आभूषणों की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं तथा स्वर्णकार व्यवसायियों में जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत रहीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके विश्वास को बनाए रखने में हॉलमार्किंग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर खन्ना तथा जिला मंत्री व्यापार मंडल चन्द्र मोहन सेमवाल मौजूद रहे।
बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने हॉलमार्किंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब चाँदी के आभूषणों पर एचयूआईडी (HUID) आधारित हॉलमार्किंग की व्यवस्था लागू है और सोने में 9 कैरेट को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा और व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी।
संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल स्वर्णकारों व व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया और हॉलमार्किंग प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वर्णकारों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। सभी ने बीआईएस के प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्ता व प्रामाणिकता को बढ़ावा देने के लिए हॉलमार्किंग अपनाने का संकल्प लिया।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…