उत्तराखंडराजनीती
by cradminAugust 20, 2025August 20, 2025098
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भारड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने पंचायत चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का कहना था कि हालिया पंचायत चुनावों में अनियमितताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया है।वहीं दूसरी और विधानसभा भराड़ीसैण के प्रवेश द्वार दीवालीखाल में उत्तराखंड क्रांतिकारी दल (यूकेडी) ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूकेडी ने भाजपा कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड के गठन की मूल भावना को भाजपा और कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके चलते प्रदेश की जनता आज भी ठगा हुआ महसूस कर रही है।यूकेडी के नेता बृजमोहन सजवान और आशीष नेगी ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे पर दोनों प्रमुख दल कभी गंभीर नहीं रहे। उनका कहना है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करना उत्तराखंड आंदोलन की मूल मांग थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इस दौरान यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने सड़क स्वास्थ्य शिक्षा जैसे अहम मुद्दों को लेकर दिवाली खाल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 25 साल बीत जाने के बावजूद भी आमजन सड़क स्वास्थ्य ,शिक्षा, रोजगार के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा कूच करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा कर्मियों के द्वारा उन्हें दिवाली खाल स्थित बैरियर पर रोक दिया गया। इस दौरान यूकेडी नेताओं ने कहा कि पहाड़ों के मठ ,मंदिर,जंगल व जमीन को बचाने के लिए यूकेडी से जो बन पाएगा वह करेंगे।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…