हरिद्वार: एक ही दिन में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत ,जांच में हॉस्पिटल की लापरवाही आयी सामने मुकदमा दर्ज – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार :जनपद हरिद्वार के” माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रथमदृष्ट्या अस्पताल की लापरवाही सामने आयी है ।
तहरीर के आधार पुलिस द्वारा दो अलग अलग मुकदमे दर्ज, किये गये । जिसमे डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा है और मौके पर हॉस्पिटल सील कर दिया गया है ।
प्रथम मामला- 3जुलाई को टीनू पुत्र नाथीराम निवासी ननोता, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी डेंसों चौक सलेमपुर, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी (उम्र-30 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में सुबह 10:00 भर्ती कराया गया था ।
लगभग 12:00 बजे मीनाक्षी की डिलीवरी हो गयी व उस समय डॉक्टरों ने जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया।
लगभग 4 बजे शाम डॉक्टरों ने मीनाक्षी को खून की कमी बता कर खून चढ़ाया जिसके बाद मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई ।
दूसरा मामला – 03अगस्त को ही मोंटी पुत्र सुमन निवासी ग्राम नारसन खुर्द, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार, ने भी सुबह 09:30 बजे अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को डिलीवरी के लिए माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में भर्ती करवाया ।
उसका ऑपरेशन हुआ व कुछ समय बाद खुशबू की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी भी मृत्यु हो गई।
दो-दो गर्भवती स्त्रियों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू किया । मौके पर पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया व दोनों मृत महिलाओं के शवों को पंचायतनामा हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया ।
एसडीएम हरिद्वार की उपस्थिति में माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल को सील कर दिया गया ।
पुलिस जांच में अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही के कारण मीनाक्षी व खुशबू की मृत्यु होना प्रकाश में आया है।
टीनू व मोंटी की तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में मु0अ0स0 311/25 व 312/25, धारा 106(1) BNS के अंतर्गत माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर में नियुक्त डॉक्टरों व स्टाफ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago