Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में छात्राओं की फोटो चुराता, फिर मॉर्फ कर अश्लील बना देता; लड़कियों को छात्र कर रहा था ब्लैकमेल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) के सेंट्रल इंस्टीट्यूट (Central Institute) में एक छात्र अपनी साथी रिसर्च छात्राओं (Research Students) के फोटो को मॉर्फ कर अश्लील फोटो (Obscene Photo) बनाकर उन्हें ब्लैकमेल (Blackmail) कर रहा था. वह सोशल मीडिया से छात्राओं के फोटो लेता और फिर उन्हें अश्लील फोटो में बदल देता था. इसके बाद वह फोटो को उन्हीं छात्राओं के पास भेजता था और उन पर छात्र से रात को बात करने के लिए दबाव बनाता था. जब उसके साथी छात्र ने उसका लैपटॉप देखा. तब उसका पर्दाफाश हो गया.ये मामला सेंट्रल इंस्टीट्यूट से सामने आया. इंस्टिट्यूट में कौशिक मोहन कोली नाम का एक छात्र ये हरकत कर रहा था. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कौशिक की हरकत तब सबके सामने आई, जब उसके साथी को उसके लैपटॉप में से कुछ अश्लील मटेरियल मिला. उसने अपने बाकी छात्रों को इस बारे में बताया.aसभी छात्रों ने मिलकर फैसला किया कि वह कौशिक की शिकायत इंस्टीट्यूट के अधिकारियों से करेंगे. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी इंस्टीट्यूट के अधिकारी और साथ ही पुलिस को भी दे दी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कौशिक पर केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने कौशिक का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया, लेकिन उसने पुलिस के जब्त करने से पहले ही लैपटॉप और फोन में से अश्लील मटेरियल को डिलीट कर दिया था. पुलिस ने उसके लैपटॉप और फोन को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेज दिया है.आरोपी कौशिक महाराष्ट्र के मुंबई को रहने वाला है. वह वन्यजीव संरक्षण पर रिसर्च कर रहा है. कौशिक पहले छात्राओं को सोशल मीडिया पर फॉलो करता था और फिर वहीं से उनकी फोटो चुरा लेता था. इसके बाद वह अश्लील फोटो पर छात्राओं का चेहरा लगाता था. उसने कई छात्राओं के चेहरे लगाकर फोटो बनाए हुए थे. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अश्लील फोटो पर छात्राओं का चेहरा लगाने की बात स्वीकार की और अपना जुर्म कबूल किया.पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बाद कौशिक को नोटिस दिया और छोड़ दिया. हालांकि, पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी, जिसके लिए उसे दोबारा बुलाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि वह मामले की कार्रवाई में जुट गई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि उसकी ये हरकत कई महीनों से चल रही थी. अब पुलिस उस पर एक्शन लेगी. उसके लैपटॉप से अश्लील डाटा की रिकवरी की जा रही है. इस घटना के बाद इंस्टिट्यूट की छात्राओं में भारी आक्रोश है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

3 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago