मोतीचूर मिट्टी उठान विवाद के बाद हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी हटाए गए, – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान को लेकर हुए विवाद के बाद शासन ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से खनन निदेशालय से अटैच कर दिया है। वहीं, निदेशालय में तैनात अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में मोतीचूर में जांच के दौरान हुए विवाद के बाद की गई है। इस घटनाक्रम को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत और जिला खनन अधिकारी के बीच हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
शिकायत की जांच के दौरान हुआ था विवाद
यूकेडी जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने आरोप लगाया था कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बाहर नाले की खुदाई से निकली मिट्टी को बिना अनुमति एक निजी भूमि पर डाला जा रहा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासन से की थी।
शिकायत के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी कासिम रजा मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जांच को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और विवाद की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
विवाद के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जिला खनन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद शासन ने कासिम रजा को पद से हटाकर निदेशालय से संबद्ध कर दिया।
जांच अधूरी रहने के आरोप
हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यूकेडी जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत का कहना है कि केवल अधिकारी को हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि नाले की सफाई के नाम पर आठ से दस फीट तक खुदाई कर मिट्टी को मिलीभगत से ठिकाने लगाया गया। उनका दावा है कि जिस स्थान पर मिट्टी डाली गई थी, वहां बाद में उसे फैलाकर भूमि को समतल कर दिया गया।
रावत ने कहा कि मामले में अवैध रूप से मिट्टी उठाने वालों की भी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने की पुष्टि
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शासन स्तर से जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को निदेशालय से अटैच किया गया है। उनकी जगह अमित गौरव ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।
फिलहाल मोतीचूर मिट्टी उठान मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है और अवैध खनन व मिट्टी उठान के आरोपों की जांच को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं बनी हुई हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

1 hour ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

2 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

2 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

3 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

4 hours ago