Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार प्रेमिका ने किया इंकार तो युवक ने खुद की कनपटी में मार दी गोली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार ; उत्तराखण्ड के हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को साथ चलने के लिए दबाव बनाने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा इनकार करने के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी, बल्कि एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती अस्थिरता और आक्रामकता को भी उजागर कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी सुजीत वर्मा अपनी पूर्व प्रेमिका को मनाने के इरादे से हरिद्वार आया था। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही इस मानसिक स्थिति में था कि यदि युवती ने साथ चलने से इनकार किया, तो वह खुदकुशी करेगा और संभवतः उसे भी नुकसान पहुंचा सकता था।
दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध रहे थे और कुछ समय पहले वे घर से भाग भी गए थे। बाद में परिवारों के हस्तक्षेप से दोनों अलग हो गए थे। युवती को दोबारा संपर्क से दूर रखने के लिए उसके परिजनों ने उसे हरिद्वार में उसकी बहन के पास भेज दिया था, लेकिन मोबाइल के जरिए बातचीत जारी रही। हालांकि, युवती अब इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म करने का मन बना चुकी थी।
इसी बीच सुजीत हरिद्वार पहुंचा और शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में कई दिनों से ठहरा हुआ था। वह लगातार युवती से मिलने की कोशिश कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह रानीपुर क्षेत्र में उससे मिलने पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया।
इन्कार के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर सुजीत ने पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि यदि वह साथ नहीं चली तो वह अपनी जान दे देगा। युवक के हाथ में हथियार देखकर युवती घबरा गई और किसी तरह वहां से निकलकर पास की गैस प्लांट चौकी पहुंची, जहां उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहेंपुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू की, लेकिन इससे पहले कि टीम मौके तक पहुंच पाती, सुजीत ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके से बरामद 32 बोर की पिस्टल में पांच जिंदा कारतूस भी मिले, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई कि घटना और भी भयावह हो सकती थी।
घटना के बाद युवती गहरे सदमे में है और उसके चेहरे पर उस खौफ की झलक साफ देखी जा सकती है, जिससे वह बाल-बाल बची। पुलिस ने बताया कि युवक गन्ना तौल केंद्र की ठेकेदारी से जुड़ा था और कई दिनों से होटल में ठहरकर युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

29 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

51 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago