उत्तराखंडशिक्षा
Share0
, देहरादून:* तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
रौनक जैन की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिसमें समेकित स्वास्थ्य शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया गया है।
इस अवसर पर रौनक जैन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड को एक ऐसा शिक्षा केंद्र बनाया जाए जहाँ आधुनिक तकनीक, समग्र स्वास्थ्य शिक्षा और नेतृत्व विकास एक साथ विकसित हों, ताकि युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।”
राज्यपाल ने रौनक जैन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक संस्थान प्रदेश को शिक्षा, शोध एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे और उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।
Share0
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…