हरीश रावत ने सिख समुदाय से मांगी माफी, गुरुद्वारे में की जूता सेवा – myuttarakhandnews.com

देहरादून । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिख समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने अरदास की और संगत के जूते रखने का कार्य यानी जूता सेवा भी की।
सोमवार को कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आढ़त बाजार गुरुद्वारे पहुंच कर अपने सिख समुदाय को लेकर कही गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अरदास करी और सिख समुदाय से माफी भी मांगी। हरीश रावत ने कहा कि , मुंह की फिसलन कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाती है। अगर भूलवश कोई त्रुटि हुई है तो उसके लिए हम सिख समुदाय से क्षमा चाहते हैं। सिख समाज भारत का गौरवशाली और उदार समाज है, ऐसे समाज की सपने में भी अपमान की कल्पना नहीं की जा सकती।
यह कदम कांग्रेस नेता हरक सिंह के बयान से उत्पन्न विवाद के बाद उठाया गया। हरक सिंह पहले ही सिख समुदाय से माफी मांग चुके हैं। गुरुद्वारे में हरीश रावत ने अरदास के साथ लंगर सेवा भी की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य नेता संजय शर्मा, महेंदर सिंह नेगी, ओमप्रकाश सती, गुलजार अहमद, दीप वोहरा, जसबीर रावत और कमल सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago