Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हरीश रावत की नारजगी कांग्रेस की बढ़ा देगी टेंशन? करीबी नेताओं को लेकर है विवाद – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पार्टी हरीश रावत को नाराज करके सत्ता में वापसी नहीं कर सकती. उनके इस बयान पर हरक सिंह रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.उत्तराखंड की राजनीति में हरीश रावत एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार वजह चुनावी रणनीति नहीं बल्कि कांग्रेस के भीतर बढ़ते मतभेद हैं. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी अपने नेताओं के बीच बढ़ती खींचतान को संभालने में असफल नजर आ रही है, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
हाल ही में हरीश रावत ने 15 दिनों के लिए राजनीति से दूरी बनाने की बात कहकर अपनी नाराजगी का संकेत दिया. यह फैसला ऐसे समय में आया जब दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें कई नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाना था. इस बैठक में राजकुमार ठुकराल सहित कई नामों पर चर्चा हुई. वहीं, हरीश रावत अपने कुछ करीबी सहयोगियों की पार्टी में वापसी चाहते थे, जिनमें रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी का नाम भी शामिल था.
संजय नेगी के नाम पर पार्टी के कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटनाक्रम से नाराज होकर हरीश रावत बैठक बीच में छोड़कर बाहर चले गए. इसके बाद में उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी नाराजगी साफ तौर पर सामने आ चुकी थी. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने राजनीति से अस्थायी दूरी बनाने का ऐलान कर दिया, जिसे उनके असंतोष के रूप में देखा जा रहा है.
इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पार्टी हरीश रावत को नाराज करके सत्ता में वापसी नहीं कर सकती. उनके इस बयान पर हरक सिंह रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है और पार्टी पहले भी थी और आगे भी रहेगी, चाहे कोई रहे या न रहे. इस बयान से नाराज होकर धारचूला से विधायक हरीश धामी ने खुलकर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि अगर वरिष्ठ नेता हरीश रावत का इस तरह अपमान किया गया तो वे और उनके समर्थक सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर हो सकते हैं. इस बयान ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को और उजागर कर दिया.
कांग्रेस नेताओं की आंतरिक कलह से बीजेपी को होगा फायदा
वहीं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भी हरीश रावत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़े गए थे और पार्टी को दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा. उनका मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो 2027 में भी परिणाम अलग नहीं होंगे. इन सभी बयानों और घटनाओं से यह साफ है कि कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है. एक ओर हरीश रावत समर्थक नेता हैं तो दूसरी ओर उनके विरोधी खड़े नजर आ रहे हैं. इस आंतरिक कलह का सीधा फायदा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है, जो पहले से ही मजबूत स्थिति में है.
राजनीतिक कदम सोच-समझकर उठाते हैं हरीश रावत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरीश रावत एक अनुभवी नेता हैं और वे अपने राजनीतिक कदम सोच-समझकर उठाते हैं. उनका यह कदम केवल नाराजगी नहीं, बल्कि एक रणनीतिक दबाव भी हो सकता है. इसके साथ ही उनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी बेटी अनुपमा रावत विधायक हैं, जबकि उनके बेटे भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में टिकट वितरण को लेकर भी पार्टी के भीतर असहमति बढ़ सकती है.
कुल मिलाकर, कांग्रेस के भीतर बढ़ती यह गुटबाजी 2027 के चुनाव से पहले पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. यदि समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो पार्टी को एक बार फिर सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

14 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

28 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago