Pauri Leopard Attack: घर की चौखट से 4 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार। 2 किमी दूर मिला शव – Parvatjan

पोखड़ा क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के बाहर खाना खा रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार उठा ले गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामसभा भतकोट में हरेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी दृष्टि शाम के समय घर की चौखट पर बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर बच्ची को खींचकर जंगल की ओर ले गया।

परिवार के सामने हुआ हादसा
घटना के समय बच्ची की बड़ी बहन और दादी भी पास में मौजूद थीं। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात तक कोई सफलता नहीं मिली।
2 किमी दूर मिला क्षत-विक्षप्त शव
काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षप्त अवस्था में मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही रेंजर नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही सतपुली पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
ग्रामीणों में आक्रोश, शव उठाने से किया इनकार
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद घर के पास ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बढ़ता वन्यजीव खतरा, ग्रामीणों में डर
लगातार हो रही गुलदार की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 minute ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago