Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, अस्पतालों को विशेष निर्देश – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा। कांगो और युगांडा में इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए जनपद के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संक्रमण की आशंका वाले मामलों की जांच और निगरानी के लिए बेस अस्पताल स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब को भी तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि जिले में अभी तक इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
ये हैं लक्षणइबोला वायरस एक गंभीर और जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो हेमोरेजिक फीवर (रक्तस्रावी बुखार) का कारण बनती है। संक्रमित व्यक्ति में अचानक तेज बुखार, खांसी, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, दस्त और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
गंभीर मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी में मृत्यु दर 50 प्रतिशत या उससे अधिक तक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इबोला वायरस हवा के माध्यम से नहीं फैलता, बल्कि संक्रमित व्यक्ति के रक्त, शारीरिक तरल पदार्थों अथवा संक्रमित वस्तुओं के सीधे संपर्क में आने से संक्रमण फैलता है। संदिग्ध मरीजों के नमूनों को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं माइक्रोबायोलॉजी लैब समन्वयक डॉ. विक्रांत नेगी ने बताया कि इबोला वायरस का कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है। मरीज को उसके लक्षणों के आधार पर उपचार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के लक्षण सामने आने में 21 दिन तक का समय लग सकता है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध लक्षण के दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

9 minutes ago

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…

19 minutes ago

Vivekanand Khanduri urges Govt to expedite pay revision for retired employees

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…

21 minutes ago

Bail rejection of Ankita’s killers is due to strong prosecution: Manveer Chauhan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित

सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…

40 minutes ago

Rescue operation at THDC tunnel intensified; thorough search being conducted at every possible location – my uttarakhand news

Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…

43 minutes ago