स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

दिल्ली/देहरादून, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की और उन्हें चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डा. मनसुख मंडाविया, प्रलाह्द जोशी, किशन रेड्डी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. रावत ने सभी नेताओं को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से राज्य में चल रही चार धाम यात्रा के बारे में भी चर्चा की और उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने सहित चार यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया। जिसे सभी केन्द्रीय मंत्रियों ने सहर्ष स्वीकार किया। दिल्ली प्रवास के दौरान डा. रावत ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की और उन्हें मोदी-3.0 में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्री परिषद में अजय टम्टा को शामिल कर उत्तराखंड की जनता को बड़ा संदेश दिया है। डा. रावत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी पर देश की बागडोर सौंपी। निश्चित तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पैठ बनायेगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

6 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

17 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

4 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago