उत्तराखंडशिक्षा
Share0
देहरादून/श्रीनगरः प्रो0 राकेश कुमार डोडी को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। प्रो0 राकेश कुमार डोडी वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं। प्रो0 डोडी विश्वविद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं इसके अलावा वह स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेंट भी हैं। प्रो0 डोडी ने टूरिज्म और मैनेजमेंट से संबंधित कई पुस्तकें लिखी जो शोद्यार्थियों के लिये खासी महत्वपूर्ण हैं। प्रबंधन कौशल के धनी प्रो0 डोडी कुशल प्रशासक व अच्छे वक्ता भी हैं, यही कारण है कि वह कम उम्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर आसीन हुये। बेहत्तर शिक्षाविद व दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रो0 डोडी के पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…