Categories: hindiUttarakhand

खटीमा में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, पुलिस-प्रशासन ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता हर्षित सिंह अक्की की सोमवार को अचानक से तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने हर्षित सिंह अक्की को जबरन धरना स्थल से उठाया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया. साथ ही एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने छात्र नेता हर्षित को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया.वहीं छात्र नेता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि चार नवंबर तक छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया, तो वो दोबारा से आमरण अनशन पर बैठेंगे. दरअसल, हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्र पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं.वहीं तीन दिन पहले छात्र नेता हर्षित सिंह अन्न जल त्याग कर भूख हड़ताल पर चले गए थे. सोमवार 28 अक्टूबर को हर्षित सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया था, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाया और खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.वहीं एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. इसके बाद एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने हर्षित सिंह को जूस पिलाया और उनका अनशन तुड़वाया. जबकि महाविद्यालय में अन्य छात्र क्रमिक अनशन पर डटे रहे. वहीं भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता का इलाज नागरिक चिकित्सालय में चल रहा है.अन्य छात्र नेताओं ने भी स्पष्ट किया है कि प्रशासन ने उन्हें चार नवंबर तक का समय दिया है. यदि चार नवंबर को शासन-प्रशासन ने छात्र संघ चुनावों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया, तो उसके बाद वो भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

6 hours ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

6 hours ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

6 hours ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

6 hours ago