उत्तराखंड में 92 करोड़ की ठगी करने वाली LUCC कॉपरेटिव सोसाइटी/कंपनी का भंडाफोड़ , अन्य राज्यों में भी 189 करोड़ का गबन – myuttarakhandnews.com

कोटद्वार: रातों रात पैसा दुगना करने का सपना दिखाने वाली अन्तर्राज्यीय कॉपरेटिव सोसाइटी/कंपनी LUCC द्वारा उत्तराखंड में लगभग 92 करोड़ की धोखाधड़ी की बात सामने आयी है ।इसके अलावा अन्य राज्यों में भी 189 करोड़ का गबन का आरोप है।
हालांकि कई लोगों ने पैसे इस सोसाइटी में फंसे थे लेकिन मामला तब सामने आया जब कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी ने पुलिस शिकायत की ।इसी के तहत कार्यवाही करते पौड़ी पुलिस ने THE LONI URBAN MULTI STATE CREDIT & TREFT CO-OPRATIVE SOCIETY (LUCC) के कई कर्ता धर्ताओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
इन गिरफ्तार लोगों में कंपनी के शाखा दुगड्डा, कोटद्वार के मैनेजर विनीत सिहं निवासी ग्राम देवडाली, पोस्ट गुमखाल, पौडी गढवाल व कैशियर प्रज्ञा रावत निवासी पदमपुर मोटाढाक,जनपद पौडी गढवाल भी शामिल है।
इस मामले का मुख्य अभियुक्त के दुबई भाग गया है ।
तृप्ति ने बताया कि मैनेजर और कैशियर ने आरडी खुलवाने के नाम पर पैसे लिये पर ना कोई बॉन्ड दिया ना पैसे जमा किये ।
जांच टीम द्वारा बताया गया कि गिरीश चन्द्र सिहं बिष्ट (जीसीएस बिष्ट) निवासी मीरा नगर, बीरभद्र ऋषिकेश ने वर्ष 2016 में आईडीपीएल ऋषिकेश में LUCC कंपनी/ सोसाइटी की ब्रान्च की स्थापना की और लोगों को LUCC में पैसा लगाकर होने वाले फायदों के बारे में बताकर लोगों का पैसा LUCC में लगवाना शुरु किया गया।धीरे-धीरे जीसीएस बिष्ट ने लोगों को LUCC से लगातार जोड़ते हुए उत्तराखण्ड में LUCC की लगभग 35 शाखाये खुलवायी, जिसमें जनपद पौड़ी में दुगड्‌डा ,कोटद्वार , सतपुली, श्रीनगर, एवं जनपद देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी आदि में भी शाखायें खुलवायी गई।
जीसीएस बिष्ट ने अपने अधीन 04 मुख्य चेस्ट ब्रांच हेड बनाये , मंगला निवासी मीरा नगर ऋशिकेश तरूण मौर्य निवासी मीरा नगर ऋषिकेश सोनू निवासी हर्बटपुर विकासनगर उर्मिला बिष्ट निवासी ऋषिकेश मुख्य है ।
ये सभी का काम ब्रान्चों का कार्य अन्य शाखाओं से पैसा लेना व जीसीएस बिष्ट के माध्यम से आगे भिजवाने का था।
इनके द्वारा जिन एजेंटों और ब्रांच मैनेजर ने कंपनी में ज्यादा पैसा इन्वेस्टमेंट कराया गया उन एजेन्टो व ब्रान्च मैनेजरों को विदेश घुमाने के साथ साथ महंगी गाड़ियां भी गिफ्ट देकर और प्रलोभन दिया गया।
इन लोगों द्वारा बताया जाता था कि आप लोगों का पैसा विदेश में तेल के कुओं और सोने की खदानों आदि में लगा है ।जांच ये भी पता चला कि LUCC सोसायटी के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में 05 अभियोग दर्ज है तथा मध्य प्रदेश में भी अभियोग पंजीकृत है।
साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आये है कि समीर अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी मुम्बई हाल निवासी दुबई ‌द्वारा वर्ष 2016 में SAGA नाम की सस्था की स्थापना की गयी थी, जिसमें 06 सोसाइटी बनायी गयी थी जिसमे एक LUCC भी है , जिनका कार्यक्षेत्र यूपी हरियाणा, उत्तराखण्ड मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र, गुजरात राजस्थान, बिहार, हरियाणा , पजांब है।
उक्त सोसायटी पर समीर अग्रवाल और आर के सेड्डी निवासी मुम्बई (फाईनेन्स एडवाईजर) संजय मुदगिल ट्रेनर, परीक्षत पारसी लीगल एडवाईजर थे ।समीर अग्रवाल की दुबई भाग जाने की सूचना है ।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

4 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

5 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

6 hours ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

6 hours ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

7 hours ago