*स्वास्थ्य सचिव ने किया सीएचसी अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*निःशुल्क जांच योजना की सूची चस्पा करने के निदेश*
*शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश*
स्वास्थ्य सचिव डा० आर राजेश ने शुक्रवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निःशुल्क जांच योजना के अतर्गत हो रही जाचों की सूची चस्पा करने सहित चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के तहत आपदा राहत व बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लेने जनपद पहुंचे स्वास्थ्य सचिव ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों व उनके तीरामदारों से वार्ता कर चिकित्सालय में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निर्धारित 268 जांचों में से कौन-कौन सी जाच चिकित्सालय में हो रही है उनकी सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली व विभागीय अधिकारियों को शत प्रतिशत पात्र आभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने ओटी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की तथा चिकित्सालय में आर्थोपेडिक सर्जन एनेस्थटिक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर निदेशक गढ़वाल डा० शिखा जंगपागी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एचसीएच मार्तोलिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० आशुतोष प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी,रुद्रप्रयाग।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…