फिर जाग उठी निर्भया रेप केस की यादें , पूरा देश फिर से कांप उठा । देश में सुरक्षित माने जाने हॉस्पिटल भी अब दरिंदो के निशाने से अछूते नहीं ।मामला कोलकाता के हॉस्पिटल का है जहाँ 9अगस्त 2024 को सरकारी आरजी अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की रेप के बाद जघन्य तरीके से हत्या कर दी गयी थी । हालांकि मामले में 24 घंटे में एक संदिग्ध को पकड़ा गया और बोला गया रेप और हत्या उसके द्वारा अकेले अंजाम दिया गया ।लेकिन मृतका के परिजन और स्थानीय डॉक्टर स्टॉफ ने हॉस्पिटल और पुलिस के इस कहानी को पूरी तरह नकार दिया ।देश भर में जगह जगह डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ द्वारा घटना का विरोध किया गया । आखिरकार 14 अगस्त को 5 दिन बाद कोर्ट के आदेशानुसार मामला सीबीआई को सौंपा गया ।वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आल इंडिया फेडरेशन आफ गवर्नमेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव डा. सुवर्ण ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशानों से स्पष्ट पता चलता है कि इस जघन्य अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे है ।डाक्टर ने कोलकाता पुलिस के शुरुआती दावों का खंडन किया है, जिसमें पुलिस का कहना था कि अपराध में केवल एक व्यक्ति ही शामिल था।
– चोटों के निशान व पीड़िता के शरीर में मिला 150 मिलीग्राम वीर्य स्पष्ट बता रहा है कि अपराध में एक से अधिक व्यक्ति शामिल रहे है ।– प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या में आरोपित संजय राय पुलिस का स्थानीय वॉलंटियर्स बताया जा रहा है।
-मृतका के परिजनों का आरोप है कि मामले में अस्पताल के ही किसी सफेदपोश का हाथ हो सकता है क्योंकि उनको पहले ये बताया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है ,अस्पताल पहुँचने पर उनको शव को देखने के लिए तीन घंटे बिठाया गया ।– मृतका का शव देख माँ बेहोश हो गयी थी , महिला डॉक्टर की टांगे 90 डिग्री पर अलग-अलग थे ,जो तभी हो सकता है जब इंसान पेल्विक गर्डल टूट जाए ।-शव के चेहरे,गर्दन ,हाथों पर जगह जगह घाव थे , सर में चोट थी खून निकल रहा था ।-चेहरे पर इतनी बुरी तरह वार किया गया था कि मृतका का चश्मा चेहरे में धंसा था , मुँह और आंखों से खून निकल रहा था ।-शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था।
-पीड़िता के माता- पिता ने कहा है कि उन्हें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि रिकार्ड में ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो बताते हैं कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या में कम से कम तीन व्यक्ति शामिल थे।सीबीआई टीम तीन भागों में बंटकर जांच कर रही है। एडिशनल डायरेक्टर टीम को लीड कर रहे हैं। जाइंट डायरेक्टर भी शामिल हैं। सीबीआइ की टीम जांच पूरी होने तक वहीं रहेगी।मामले का जल्द से जल्द ख़ुलासे और अपराधियों को फाँसी की मांगों को ले कर देशभर में प्रदर्शन हो रहे है डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ भी कार्य बहिष्कार पर है ।उत्तराखंड : नर्स से रेप और लूटपाट के बाद सर व चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला , आरोपी गिरफ्तार :
Post Views: 48
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…