गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, मिलेगी राहत या आएगी आफत? उत्तराखंड मौसम पर अपडेट – myuttarakhandnews.com

Heat breaks 10 year record, will there be relief or trouble? Update on Uttarakhand weather

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून; मई महीने के शुरुआत में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बढ़ते तापमान से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में शनिवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मई महीने में पिछले 10 साल में पहली बार पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शनिवार शाम जारी बुलेटिन में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रहेगी। यहां दिन में लू चलने का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।फिलहाल राज्य के मैदानी हिस्सों में अगले दो दिन तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी परेशान करेगी। वहीं, राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के चलते बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।देहरादून में गर्म हवाओं ने किया बेहाल, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ादेहरादून में शनिवार को गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को दून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। देहरादून का तापमान इस बार ऑलटाइम रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है।यहां मई में सबसे ज्यादा गर्मी 2012 में रिकॉर्ड की गई थी। तब 30 मई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। मौसम विभाग अगले दो-तीन दिन पारा और बढ़ने का पूर्वानुमान जता रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दस साल में मई में पारा पहली बार शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। शुक्रवार को दून का तापमान 40.7 डिग्री था, जो 26 मई 2016 को दर्ज किए गए रिकॉर्ड तापमान के बराबर रहा। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी बचने के लिए भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।पर्यटन स्थलों पर बढ़ गई भीड़शनिवार को सहस्रधारा और गुच्चूपानी के साथ ही मालदेवता पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाहर से आए पर्यटक गर्मी से राहत के लिए पहुंचे।ऐसे करें बचाव1. गर्मी से बचने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए।2. सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार होते हैं। हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।3. दोपहर में घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks