उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से लू की चेतावनी, तो पहाड़ो पर बारिश के आसार

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से लू की चेतावनी, तो पहाड़ो पर बारिश के आसार
*उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज से लू की चेतावनी*
उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने से मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ ही पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं है। इसके साथ ही आज से मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
जून के पहले सप्ताह में भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम फिर अपने तेवर दिखा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सोमवार को देहरादून समेत राज्य के मैदानी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज उधर मंगलवार को तापमान बढ़ने के आसार हैं।
जून महीने के बीते दस सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 को छोड़ किसी भी दिन दून का तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। 2022 की पांच जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि नौ सालों के जून महीने में कभी भी तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से तापमान में यह इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आज मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks