Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Weather Alert In Uttarakhand राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. देहरादून में बीते देर रात से ही तेज बारिश के चलते सड़कों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में भी बीती रात से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. उत्तरकाशी के मोरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो दर्जन से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई.उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारीदेहरादून: उत्तराखंड में कई जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी बन सकती है. हालांकि उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने विभिन्न जिलों को येलो अलर्ट में रखा है. जिन जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, उसमें देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं. वहीं उत्तरकाशी के मोरी के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 30 बकरियों की मौत हो गई.भारी बारिश से पैदा हुआ जलभराव की समस्या: राजधानी देहरादून में बीती देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी और इसका सिलसिला सुबह तक भी जारी है. रात के समय कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली है. इस दौरान नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष तौर पर एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. देहरादून में सुबह के समय भी बारिश जारी रही जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने और सामान्य जनजीवन में भी लोगों को समस्या आई.रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी: मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले इन जिलों के अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इस तरह इन जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. पर्वतीय जनपदों में लैंडस्लाइड को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. उधर मैदानी जिलों में नदियों के किनारे की बस्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई मार्गों पर मलबा गिरने से वो लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.आकाशीय बिजली से बकरियों की मौत: उत्तरकाशी के मोरी के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 30 बकरियों की मौत हो गई. बकरी पालकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है. प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं पीड़िता ने जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…