Latest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. जिसे जानने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी और आप हैरान भी रह जाएंगे. मामला यह है कि यहां की महिलाएं ऐसे चोर से परेशान हैं, जो पैसे, न गहने, बल्कि उनके अंडरगारमेंट्स की चोरी कर रहा है. दरअसल, बीते कुछ दिनों से छत पर और घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लगातार गायब होने की सूचना पुलिस को मिल रही है. ऐसे में जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो वह भी हैरान रह गई.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. इस बीच उधम सिंह नगर जिले का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जो दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है.CCTV फुटेज में दिखाई दिया चोरइस वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को साफ तौर पर देखा जा रहा है, जो छत और घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को चुरा लेता था और फिर उन्हें गंदा करने के बाद फेंक देता था. यह सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा था. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. .मामले पर क्या बोली पुलिस?इस बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार, काफी दिनों से लगातार महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसको लेकर महिलाओं ने एक शिकायत दिनेशपुर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसी दौरान पुलिस के हाथ दिनेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा एक सीसीटीवी फुटेज आया. इस सीसीटीवी फुटेज में वो चोर कैद हो गया, जो इलाके में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहा था.पुलिस ने पकड़ा चोरइस दौरान पुलिस ने चोर की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया कि वह महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने के बाद उसे गंदा करता था, फिर वापस फेंक देता था. इस पूरे मामले में SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही है.
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…